पुलिस की बंपर भर्ती | Bumper Recruitment of Police
महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के बेरोज़गार युवक और युवतियों के भविष्य को सुधारने के लिए लंबे समय से लटकी कॉन्स्टेबल की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है ।
16 सितंबर 2020 को चीफ मिनिस्टर ऑफ़िस से इस भर्ती को हरी झंडी दे दी गई है।महाराष्ट्र सरकार ने कॉन्स्टेबल के 12,528 पदों के लिए बेरोज़गार युवाओं और युवतियों के आवेदन मंगवाए हैं।
कैंडीडेट्स कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन महाराष्ट्र पुलिस के पोर्टल www.mahapolice.gov.in पर देख सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अब तक निकाली गई सभी पुलिस भर्तियों में यह सबसे ज्यादा पदों वाली भर्ती है।
युवक और युवतियां मात्र थोड़ी सी मेहनत से महाराष्ट्र पुलिस में अपना करियर बना सकते हैं। सरकार के द्वारा तय शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कैंडिडेट महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अपना आवेदन कर सकता है।
आज हम आपको महाराष्ट्र पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती के पदों, पात्रता मापदंड, आवेदन करने के तरीके आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में पदों की आवंटन संख्या:
सिपाही | 10,000 पद |
ड्राइवर | 1,034 पद |
सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल | 967 पद |
(महाराष्ट्र सरकार बाद में इन पदों की संख्याओं को बढ़ा भी सकती है)
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता:
कॉन्स्टेबल भर्ती हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को सरकार के द्वारा तय किए गए शैक्षिक मापदंडों को पूरा करना जरूरी है। कैंडिडेट अगर शैक्षणिक मापदंडों को पूरा नहीं कर पाता है, तो वह इस भर्ती हेतु योग्य नहीं माना जाएगा।
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के पदों हेतु मात्र महाराष्ट्र के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
अन्य किसी राज्य के कैंडिडेट इस भर्ती के लिए योग्य नहीं है।महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों की शैक्षणिक योग्यताएं निम्न है-
1. सिपाही- मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 10वीं पास.
2. ड्राइवर- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 10वीं पास तथा 3 साल का चौपहिया वाहन चलाने का अनुभव और हैवी ड्राइविंग लाइसेंस.
3. सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12वीं पास.
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों हेतु आयु सीमा:
- आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक की आयु
- न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु- 28 वर्ष
- Sc/St और विकलांग कैंडिडेट को आयु में छूट दी गई है।
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में कैंडिडेट का चयन तीन स्तरीय परीक्षा चरणों के आधार पर किया जाएगा जो निम्न है-
प्रथम चरण: लिखित परीक्षा के माध्यम (प्रथम परीक्षा की कट-ऑफ पार करने वाला कैंडिडेट द्वितीय चरण हेतु क्वालीफाई होगा)
द्वितीय चरण: फिजिकल परीक्षा और मेडिकल चेकअप के माध्यम से (फिजिकल परीक्षा और मेडिकल चेकअप को पास करने वाला कैंडिडेट तृतीय चरण हेतु क्वालीफाई होगा)
तृतीय चरण: अंतिम सूची में जिन कैंडिडेट का नाम आएगा वो महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों हेतु उनका चयन किया जाएगा।
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन शुल्क:
- जनरल कैटेगरी/others: 500 रूपए
- Sc/st- 250 रूपए
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़:
1. कैंडिडेट का आधार कार्ड.
2. कैंडिडेट का जाति प्रमाण पत्र.
3. कैंडिडेट की 10वीं और 12वीं की अंक तालिका.
4. ड्राइवर पद के आवेदन हेतु ड्राइविंग लाइसेंस.
5. कैंडिडेट का निवास प्रमाण पत्र.
6. कैंडिडेट के दो पासपोर्ट साइज फोटो.
7. कैंडिडेट के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों में आवेदन करने की प्रक्रिया:
महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल पदों में ऑनलाइन आवेदन ही माननीय है।
ऑफ-लाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे!
1.ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको महाराष्ट्र पुलिस के आधिकारिक पोर्टल http://mahapolice.gov.in पर जाना होगा.
2.इस पोर्टल पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन लिखें हुई लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. उसके पश्चात रजिस्ट्रेशन का फॉर्म उपलब्ध होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करवानी होगी.
4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म के सबमिट करने के बाद नेक्स्ट पेज पर आपको कॉन्स्टेबल भर्ती लिखें हुए फॉर्म पर क्लिक करना होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा.
5. उसके बाद नेक्स्ट पेज पर आपको कॉन्स्टेबल के पदों में आवेदन हेतु पेमेंट करनी होगी। पेमेंट के सबमिट होते ही आप महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पद हेतु पात्र होंगे.
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल पदों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप महाराष्ट्र पुलिस विभाग के नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-1303- 222 पर कॉल कर सकते हैं।