सरकारी नौकरी 2020:10वीं पास के लिए इन विभागों में सरकारी नौकरी का मौका
सरकारी नौकरी की चाहत ज्यादातर हर युवा को होती है, कई लोगो के मन में यह ख्याल होता है कि दिन-रात मेहनत करने वाले और ज्यादा पढ़े लिखे लोगो को ही सरकारी नौकरी का अवसर मिलता है| वर्तमान में कोरोना की जो संकट की घड़ी का सामना हम कर रहे हैं, इसमें यह बहुत जरूरी हैं कि हमारे देश के युवा हत्तोसहित ना हों| बहुत से ऐसे लोग हैं, जो धीमी अर्थव्यवस्था के कारण बेरोजगार हो गए हैं| ऐसे में 10वीं पास अभ्यार्थियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में सरकारी नौकरी का शानदार मौका निकला हैं| यहां हम कुछ ऐसी सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं जिसके लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं|
1. भारतीय जीवन बीमा भर्ती-2020:– भारतीय जीवन बीमा विभाग ने 100 बीमा सलाहकार पद पर भर्ती निकाली है| आवश्यक डॉकयुमेंट और आवश्यक पात्रता के साथ इच्छुक व्यक्ति भारतीय जीवन बीमा निगम में आवेदन कर सकते है|
सरकारी संगठन का नाम :- भारतीय जीवन बीमा निगम ,भारत
पद का नाम :- बीमा सलाहकार
रिक्त पदों की संख्या :- 100
शैक्षणिक योग्यता :- 10 वीं पास किसी भी प्रतिष्ठित संस्था अथवा बोर्ड से
चयनित प्रक्रिया :- आवेदक को लिखित परीक्षा / इंटरव्यू के माध्यम से सूचित किया जायेगा |
2. केंद्रीय कृषि विकास संस्था:– केंद्रीय कृषि विकास संस्था ने केकेवीएस भर्ती- 2020 के रूप में एक नवीनतम रोजगार अधिसूचना का उल्लेख किया है जिसमें पूरी तरह से विवरण है|संगठन ने व्यापार प्रतिनिधि,सहायक निवेश प्रबंधक पदों के 2167 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य और सक्षम नौकरी चाहने वालों के लिए आमंत्रित करता है|
पद का नाम :- 1.मुख्य निवेश अधिकारी
2. निवेश प्रबंधक
3. सहायक निवेश प्रबंधक
4. व्यापार प्रतिनिधि
पदों की संख्या :- 2167 भर्ती
शैक्षणिक योग्यता :- 10 वीं/ स्नातक पास आवेदन कर सकते हैं|
अंतिम तिथि :- आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि हैं : 25-06-2020
आयु सीमा :- 20 से 35 वर्ष
3. राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड:– यह रोजगार प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके निर्देशानुसार भरना होगा,फिर दिये गए पते पर अंतिम तिथि के पहले जमा करना होगा,एवं मेरिट,मूल्यांकन से चयन किया जायेगा| भर्ती से संबंधित जानकारियां नीचे दी गयी है,कृपया ध्यानपूर्वक पढ़िए|
पदों का नाम :- 1. जूनियर टी / मेट – 1500
2. जूनियर हेल्पर – 392
पदों की संख्या :- 1892 रिक्त पदों की संख्या
शैक्षणिक योग्यता :- 10वीं कक्षा पास
आयु सीमा :- पदों के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
चयन प्रक्रिया :- मेरिट, मूल्यांकन
अंतिम तिथि :- आवेदन भरकर कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि : 20-07-2020
आवेदन शुल्क :- सामान्य वर्ग के लिए आवेदकों का शुल्क 100/- रुपये रहेगा और एससी एसटी के लिए शुल्क 50/- रहेगा|
आवेदन लिंक :- HPSEBL भर्ती के लिए आवेदक इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.hpseb.com पर जाकर देख सकता है| यहाँ से आवेदन पत्र डाउनलोड कर के निम्न पते पर भेज सकते है|
चीफ इंजिनियर (ऑपरेशन ) नार्थ जोन,
HPSEB LTD.धर्मशाला,जिला काँगड़ा,
हिमाचल प्रदेश,पिन-176215
चीफ इंजिनियर (ऑपरेशन) सेंट्रल जोन,
HPSEB LTD.मंडी,जिला-मंडी,
हिमाचल प्रदेश,पिन-175001
4. भारतीय डाक विभाग:– डाक विभाग में 4000 से अधिक रिक्त पद पर भर्तियां निकाली गयी है| इससे सम्बन्धित जानकारी नीचे दी गयी है-
पद का नाम :- 1. ग्रामीण डाक सेवक
2. स्टाफ कार ड्राइवर
पदों की संख्या :- भारतीय डाक विभाग में कुल रिक्त पदों की संख्या 4180 है|
शैक्षणिक योग्यता :- ग्रामीण डाक सेवक व स्टाफ कार ड्राइवर के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है|
आयु सीमा :- पदों के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगियों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए|
चयन प्रक्रिया :- आवेदक को मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जायेगा|
आवेदन कैसे करे :- इसके लिए सम्बन्धित वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in पर जाये और वहां से सम्बन्धित भर्ती की जानकारी प्राप्त की जा सकती है|
इसके लिए डाक विभाग की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म दी हुई गुइदेलिने के हिसाब से भरना होगा| सम्बन्धित डाक्यूमेंट्स अपलोड करनी होगी, उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर के प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी|
अंतिम तिथि :- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 08/06/2020 से शुरू होंगी और अंतिम तिथि 07/07/2020 रहेगी|
5. आंगनबाड़ी भर्ती 2020:– डिपार्टमेंट ऑफ़ वीमेन एंड चाइल्ड डवलपमेंट नवीनतम रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली है|
पदों की संख्या :- डिपार्टमेंट ऑफ़ वीमेन एंड चाइल्ड देवलोपमेंट ने 132 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली हैं|
पद के नाम :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी हेल्पर
अंतिम तिथि :- इन पदों की भर्ती के लिए 06/07/2020 अंतिम तिथि घोषित करी गई है|
6. परिवहन निगम भर्ती 2020:– दिल्ली परिवहन निगम ने विभिन्न प्रकार की भर्ती निकाली है,इसमें भी बहुत से बेरोजगार लोगो को रोजगार मिल सकता हैं| दिल्ली परिवहन निगम ने ऑफलाइन आवेदन निकाली है|
पदों की संख्या :- बस ड्राइवर
शैक्षणिक योग्यता :- इन पदों की भर्ती के लिए 10वीं पास करनी आवश्यक है|
आयु सीमा :- इसके लिए आयु सीमा 50 वर्ष राखी गई हैं| आरक्षित वर्ग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित निर्देशों के आधार पर चयन होगा|
चयन प्रक्रिया :- आवेदक को टेस्ट/इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया जायेगा |
आवेदन प्रक्रिया :- दिल्ली परिवहन निगम प्रक्रिया में आवेदक को आवेदन फॉर्म भरना होगा जो की ऑफिसियल वेबसाइट https://dtc.nic.in से ले सकते है| फॉर्म भरने क बाद सभी डाक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी के साथ नीचे दिये गए पते पर पोस्ट करें|
दिल्ली परिवहन निगम,NCR,इन्द्रप्रस्थ एस्टेट,न्यू दिल्ली-110002
अंतिम तिथि :- आवेदन की अंतिम तिथि 30/06/2020 है| आवेदकों को इस तिथि से पहले या इस तिथि तक अपने आवेदन पत्र व अपने डॉक्यूमेंट भेजने अनिवार्य है|
निष्कर्ष :- इस आर्टिकल में मैंने रोजगार के अवसर ढूंढ रहे युवाओं को सरकारी रोजगार के बारे में अवगत कराया है| इस के माध्यम से में यह बताना चाह रही हूं कि सरकार हमे कितने अवसर दे रही है न केवल पढ़े लिखे लोगो क लिए बल्कि उन लोगो क लिए भी जो किसी कारणवश 10वी के आगे नहीं पढ़ पाते हैं और जिन्हें अच्छा और सुरक्षित भविष्य चाहिए,वह युवा आगे आये और सरकार के माध्यम से आ रहे इस अवसर का लाभ उठाये| और इस संकट की घड़ी में खुद का और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करे| यह नौकरियां विशेषकर उन युवा बेरोजगारों के लिए है, जो कोरोना महामारी के संकट से बेरोजगार हो गए हैं|