आसान ज्योतिष उपाय
दोस्तों आज के युग में हर कोई व्यक्ति अमीर बनना चाहता है। वो चाहता है कि उसके पास अपार धन संपदा हो। लेकिन कुछ कारणों से उसके पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है।
कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनके पास कमाई के साधन होते हैं लेकिन धन की बचत नहीं हो पाती है,तो कुछ लोग होते हैं उनके पास कमाई के कोई साधन नहीं होते वो हमेशा धन की कमी से जूझते रहते हैं।
व्यक्ति के पास हमेशा धन की कमी रहना कुंडली दोष के कारण होता है। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं।
जिन्हें करने से व्यक्ति पर धन की वर्षा होती है।लक्ष्मी जी की कृपा उस पर हमेशा बनी रहती है। उसे कभी भी धन की कमी से नहीं जूझना पड़ता है।
कुबेर देव की पूजा करें!
धन के स्वामी कुबेर की पूजा करने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं। कुबेर देव की प्रतिमा को अपने घर के मंदिर में लगाएँ और उसका नित्या पूजा करें। कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कुबेर धन प्राप्ति अष्टलक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुबेर धन प्राप्ति अष्टलक्ष्मी मंत्र:
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
इस मंत्र के जाप के लिए प्रातः स्नान करके पीले वस्त्रों को पहन कर तुलसी माला की सहायता से इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
इस मंत्र का 51 दिनों तक जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से कुबेर देव प्रसन्न होंगे।आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी, साथ ही व्यापार में भी दुगना लाभ होगा।
घर के वास्तु को सही करें!
कई बार व्यापार में लाभ मिलने के बावजूद भी उन पैसों को हम संजोकर नहीं रखते रख पाते हैं। ये पैसे स्वास्थ या पारिवारिक समस्याओं के कारण ख़र्च हो जाते हैं।
ये सभी कारण घर में वास्तु दोष होने के कारण उत्पन्न होते हैं, अगर घर के वास्तु को ठीक कर लिया जाए तो अनावश्यक खर्चों से बचा जा सकता है।
घर के वास्तु को ठीक करने के लिए पीतल के कलश पर मौली बांधकर। कलश में थोड़ी सी हल्दी, चावल और गेहूं डालकर घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। जब तक यह कलश आपके घर में रहेगा, तब तक आपके घर में कोई भी अनावश्यक खर्च नहीं होगा।
विष्णु और लक्ष्मी का पूजन करें!
भगवान विष्णु और लक्ष्मी के संयुक्त पूजन करने से घर में सुख शांति और धन की कमी नहीं होती है। भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा प्रत्येक शुक्रवार को करें।
पूजा करने का तरीक़ा:
शुक्रवार को प्रातः स्नान करके उस तस्वीर का पूजन करें जिसमें भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी साथ में हो।
तस्वीर पर कुमकुम का तिलक लगाएँ। उसके बाद भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को फल और फूल अर्पित करें। उसके बाद इस मंत्र का 51 बार जाप करें;
ॐ लक्ष्मी नारायणाभ्यां नमः,ऊँ लक्ष्मयै नमः,ॐ लक्ष्मी नारायणाभ्यां नमः
51 बार इस मंत्र के जाप के पश्चात विष्णु भगवान की आरती कर कर लेंवें। इस उपाय को लगातार 11 शुक्रवार करें।
मात्र इन आसान उपायों को करने से आपको धन की कभी भी कमी नहीं होगी। इन ज्योतिष उपायों के द्वारा आप अपने ग्रह दोष को भी दूर कर पाएंगे।